नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में सोमवार को प्लेसमेंट सेल की ओर से क्राइसैलिस 9.1 जॉब, इंटर्नशिप और नॉलेज फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्रों को विभिन्न संगठनों से सीधे संवाद करने के साथ रोजगार और इंटर्नशिप के अवसरों की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे पंजीकरण के साथ होगी। समारोह में प्राचार्य प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा क्राइसैलिस 9.1 का औपचारिक उद्घाटन करने के साथ प्रोफेक्टस और गाइडपोस्ट्स का विमोचन भी करेंगी। ब्यूरो