फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Delhi: जिम से घर जा रहे छात्र को मारी तीन गोली, पुलिस को रंजिश की आशंका; सीसीटीवी कैमरे से खुलेगा राज

Sat, 11 Nov 2023 05:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बाहरी इलाके में जिम से घर जा रहे एक स्नातक के छात्र को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। छात्र को तीन गोली लगी हैं। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अलीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह जिम से घर जा रहे स्नातक के एक छात्र पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली छात्र के कंधे, पेट और जांघ में लगी है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अभी बयान देने की हालत में नहीं है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


घायल छात्र की पहचान पीयूष मान (21) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ होली चौक, अलीपुर में रहते हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है। वह स्नातक दूसरे वर्ष का छात्र हैं। शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे पुलिस को फिरनी रोड पर स्थित एक जिम के पास एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने लहूलुहान छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि छात्र के कंधे, पेट और जांघ में गोली लगी है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पीयूष घटना के समय जिम से निकलने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक से आए तीन युवकों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद पीयूष घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टराें ने उसका ऑपरेशन कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पीड़ित छात्र के परिवार वालों से भी पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पीयूष का किसी से कोई झगड़ा तो नहीं चल रहा है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें