फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तालकटोरा में उमड़ा संगत का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का पांचवां स्थापना दिवस मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में संगत पहुंची और पार्टी की सदस्यता लेने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने की। समारोह में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, दमदमी टकसाल प्रमुख ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, ज्ञानी बलजीत सिंह दादूवाल, भाई जसबीर सिंह रोडे और तरलोचन सिंह सहित कई धार्मिक व सामाजिक शख्सियतें मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें