जूस, फल और रोटी में थूकने के मामले पहले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब पानी को भी दूषित करने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर तीन में एक विशेष समुदाय के परिवार पर सबमर्सिबल की बोरिंग में शौच करने का आरोप लगा है। आरोप है कि परिवार पिछले 11 माह से ऐसा कर रहा है। इससे पानी दूषित होने के साथ संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
ग्रेनो वेस्ट निवासी आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर तीन में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनको सूचना दी कि सेक्टर तीन के मकान डी-198 में एक विशेष समुदाय का परिवार रहता है। प्लॉट में सबमर्सिबल लगा हुआ हैं। उसकी बोरिंग की पाइप पर परिवार ने टायलेट सीट रख रखी है। उस पर पूरा परिवार शौच करता है। जो बोरिंग के माध्यम से जमीन के अंदर जा रहा हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। साथ ही प्रकृति के साथ छेड़छाड़ है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।