फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: जूस और रोटी के बाद पानी किया जा रहा दूषित, विशेष समुदाय के लोगों पर सबमर्सिबल में शौच करने का आरोप

Sun, 18 Aug 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी बोरिंग के माध्यम से जमीन के अंदर जा रही हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। साथ ही यह प्रकृति के साथ छेड़छाड़ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूस, फल और रोटी में थूकने के मामले पहले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब पानी को भी दूषित करने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर तीन में एक विशेष समुदाय के परिवार पर सबमर्सिबल की बोरिंग में शौच करने का आरोप लगा है। आरोप है कि परिवार पिछले 11 माह से ऐसा कर रहा है। इससे पानी दूषित होने के साथ संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। 

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट निवासी आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर तीन में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनको सूचना दी कि सेक्टर तीन के मकान डी-198 में एक विशेष समुदाय का परिवार रहता है। प्लॉट में सबमर्सिबल लगा हुआ हैं। उसकी बोरिंग की पाइप पर परिवार ने टायलेट सीट रख रखी है। उस पर पूरा परिवार शौच करता है। जो बोरिंग के माध्यम से जमीन के अंदर जा रहा हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। साथ ही प्रकृति के साथ छेड़छाड़ है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें