फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिनेमा में बदलती जेंडर भूमिकाओं पर नाट्य पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में पुरुषों और महिलाओं की ओर से दूसरे जेंडर के किरदार निभाने की परंपरा और इसके बदलते स्वरूप को दर्शाने के लिए शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘ये कैसी हवा चली!’ नाम से नाट्य पाठ का आयोजन किया गया। थ्री आर्ट्स क्लब और कात्यायनी प्रोडक्शन के सहयोग से हुए इस आयोजन में 1913 की राजा हरिश्चंद्र से लेकर समकालीन बॉलीवुड तक के किरदारों का चित्रण दिखाया गया। चुने गए फिल्म दृश्यों और रोचक तथ्यों के माध्यम से बताया गया कि समय के साथ इस परंपरा में कैसे बदलाव आया और इसके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ क्या रहे। प्रस्तुति सोहाइला कपूर और निधिकांत पांडे ने दी, जबकि निर्माण अनुराधा दार ने किया। आयोजन में दर्शकों को मनोरंजन के साथ सिनेमा में जेंडर की भूमिका पर चर्चा का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें