नई दिल्ली। खाटू श्याम दिल्ली धाम में जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया और देशभक्ति व आस्था का अनूठा संगम देखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को 1156 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। समाजसेवी संजीव गर्ग विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम में ट्रस्टी व पदाधिकारी मौजूद रहे। जवेरी ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय सम्मान का संदेश लेकर आया। ब्यूरो