फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नेहरू पार्क में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से रविवार को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में ‘म्यूजिक इन द पार्क’ शृंखला के तहत शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक उल्हास कशलकर और सरोद वादक अभिषेक लाहिड़ी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके साथ सुरेश तलवलकर और विनय मिश्रा संगत करेंगे। इसके बाद अभिषेक लाहिड़ी सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ आरोह, ओजेश और शुभ महाराज संगत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें