पूर्वी दिल्ली। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत की झलक शनिवार को मयूर विहार फेस-3 में देखने को मिलेगी। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गढ़वाल भ्रातृ एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आज (शनिवार) को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से पहाड़ की लोक संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। वहीं, समिति परिवार के बच्चे भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समिति की कार्यकर्ता सुनीता रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर उतारा जाएगा। संवाद