फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में लगी आग से कार व ट्रक जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में शुक्रवार को सड़क के किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार के पास खड़ा ट्रक भी इस आग की चपेट में आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। नेबसराय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगा रही है कि ये कार व ट्रक किसके थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह घटना संगम विहार के बांध रोड पर हुई, जहां आमतौर पर सड़क के किनारे कई वाहन खड़े रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। घटनास्थल से मिले दृश्यों में वाहनों से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था और स्थानीय लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें