फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग से बनेगा सक्षम भारत : सतीश चंद्र दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि देशवासियों के सहयोग से ही भारत सक्षम, सशक्त और विकसित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। वह शुक्रवार को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (आईआईएसएसएम) की ओर से आयोजित सशक्त भारत-सक्षम भारत राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संस्थान की दिशा, नीति और नीयत सही है तथा आधुनिक तकनीक, कुशल कार्यबल और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था विकसित भारत की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में आईआईएसएसएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि बदलते समय में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा क्षेत्र के कई विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें