गुरुग्राम। मारुति गेट नंबर-2 के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने लापरवाही से चलाते हुए बच्चे को सीधी टक्कर मार दी । नोबेल एनक्लेव में किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी संतोष मंडल ने बताया कि उनका बेटा कन्हैया कुमार साइकिल से किसी काम के लिए निकला था तभी तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क से गुजर रही महिला ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की शिकायत पर सेक्टर 17/18 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।