फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाल विवाह की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले में 21 दिसंबर तक 100 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। विवाह के व्यस्त सीजन को देखते हुए गांवों और वार्डों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें