नई दिल्ली।
आधार कार्ड बनवाने या उसमें किसी तरह का संशोधन कराने के लिए लोगों को अब दूर के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सोमवार को भजनपुरा के सी ब्लाक में डाकघर के सहयोग से आधार कार्ड कैंप लगाया जाएगा। कैंप में नया आधार बनवाने के साथ आधार में नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार कराने की सुविधा मिलेगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लोग आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।