फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझे ने काटी जीवनडोर: रक्षाबंधन पर पत्नी संग ससुराल जा रहा था विपिन, अब अन्नू पर छोड़ गया तीन जिम्मेदारियां

Fri, 12 Aug 2022 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घायल विपिन ने किसी तरह से बाइक रोकी और पत्नी और बेटी को नीचे उतारा। लेकिन जब वह खुद नीचे उतरने लगे तो वह लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर गए। पत्नी ने विपिन की हालत देखकर तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विपिन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइनीज मांझा ने दिल्ली में एक बार फिर जिंदगी की डोर काट दी। शास्त्री पार्क इलाके में बृहस्पतिवार एक कारोबारी मांझे की चपेट में आ गया। कारोबारी घर पर अपनी भांजी से राखी बंधवाकर पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान मांझा उसके गर्दन में फंस गया। जब तक वह कुछ समझ पाते मांझे से उनका गर्दन कट गई। उन्होंने अपने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश की तो उनका हाथ भी कट गया। किसी तरह से वह पत्नी और बेटी को बाइक से उतारा। खुद बाइक से उतरने के दौरान वह सड़क पर गिर गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बाबत लापरवाही और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (35) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ नांगलोई के राजधानी पार्क की गली नंबर-चार में रहते थे। परिवार में पत्नी अन्नू, तीन बेटियां सिया (12), राधिका (9) व श्रुति (6) है। विपिन का ब्रेड का कारोबार था। विपिन की बहन सत्तो उत्तर प्रदेश की शामली में रहती है। राखी के दिन सत्तो विपिन के घर आती थी। बृहस्पतिवार को वह किसी कारणवश अपने भाई के घर पर नहीं आ सकी। हालांकि, कुछ दिन पहले सत्तो की बेटी मीनाक्षी विपिन के घर आई थी। बहन ने बेटी के साथ राखी भेज दिया था। 

बृहस्पतिवार को विपिन अपनी बहन की भेजी गई राखी को भांजी से बंधवाई। उसके बाद शाम को वह अपनी पत्नी और छोटी बेटी श्रुति को लेकर गाजियाबाद के लोनी स्थित ससुराल जाने के लिए बाइक से रवाना हुए। बाइक पर बेटी उसके आगे और पत्नी पीछे बैठी थी। शास्त्री पार्क इलाके में मांझा अचानक विपिन के गले पर आ गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते मांझे ने उनके गले को काट दिया और गले से खून निकलने लगा। विपिन ने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश की तो उनका हाथ भी कट गया। घायल विपिन ने किसी तरह से बाइक रोकी और पत्नी और बेटी को नीचे उतारा। लेकिन जब वह खुद नीचे उतरने लगे तो वह लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर गए। पत्नी ने विपिन की हालत देखकर तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विपिन की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

पति का हालात देख बदहवास हुई पत्नी
शास्त्री पार्क इलाके में पति के अचानक बाइक रोकने और  उन्हें और बेटी का नीचे उतारने का माजरा अन्नू समझ नहीं पाई, लेकिन विपिन के सड़क पर गिरते ही उनके खून से सने कपड़े देखकर वह दंग रह गई। अन्नू ने तुरंत विपिन का हेलमेट खोला और पति के गले का घाव देखकर वह बदहवास हो गई। विपिन की गर्दन और मुंह से खून निकल रहा था और वह दर्द से छटपटा रहे थे। अन्नू ने राहगीरों की मदद से किसी तरह से पुलिस को घटना की जानकारी दी। वह घटना के बाद काफी सहम गई थी। उन्हें अस्पताल भेजकर वह खुद बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। वहां से मायके वाले को लेकर जब तक वह अस्पताल पहुंची तब तक विपिन दम तोड़ चुके थे। घटना से परिवार वाले सदमे में हैं। 
विज्ञापन

चाइनीज मांझे के चपेट में आकर हुई मौत और कई हुए घायल 
. 25 जुलाई 2022: मौर्या एंक्लेव के हैदरपुर फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे के चपेट में आने से कारोबारी सुमित रंगा की गला कटने से मौत
. 29 जुलाई 2022: पालम इलाके में रहने वाले मनोज की विकासपुरी इलाके में चाइनीज मांझे के चपेट में आने से गला कटा, 18 टांके लगाए गए। 
. 30 जुलाई 2022: न्यू उस्मानपुर इलाके में चाइनीज मांझे के चपेट में आने से योगेश नाम के युवक का गला मामूली रूप से कटा, अस्पताल पहुंचने पर जान बची।  
. 5 अगस्त 2022: पूर्वी दिल्ली में दो महिला दोपहिया चालक विद्यावती और उषा रंजन की चाइनीज मांझे से गला कटा, समय पर उपचार होने से बची जान 
. 8 अगस्त 2022: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में चाइनीज मांझे के चपेट में आने से अभिनव नाम के युवक का गला कटा, दानिश नाम के युवक ने समय पर पहुंचाया अस्पताल, युवक की बची जान
. 8 अगस्त 2022: तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बाइक में चाइनीज मांझा फंसने के बाद जोमैटो फूड डिलीवरी कंपनी का राइडर सड़क पर गिरा, अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें