नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रेमचंद के साहित्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शोधपत्रों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है। नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज (एनसीपीयूएल) ने संगोष्ठी की कार्यवाही प्रकाशित की है। 29 अप्रैल 2026 को जामिया के प्रेमचंद आर्काइव्स एंड लिटरेरी सेंटर ने एनसीपीयूएल के सहयोग से संगोष्ठी आयोजित की थी। पुस्तक का संपादन केंद्र के निदेशक प्रो. शहजाद अंजुम और एनसीपीयूएल के निदेशक डॉ. शम्स इकबाल ने किया है। इसमें प्रेमचंद की रचनाओं पर नए शोधपरक लेख शामिल हैं। ब्यूरो