फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रास्ता बंद करने के विवाद में खूनी झड़प, बुजुर्ग समेत परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले के बामनीखेड़ा गांव में रास्ता बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दबंगों ने विरोध करने पर एक ही परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों के हाथ टूटने की पुष्टि हुई है। सदर थाना पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जयसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के रामेश्वर और उसके बेटों ने उनके घर की ओर जाने वाले दोनों रास्तों को अवरुद्ध कर दिया था। एक रास्ते पर निर्माण सामग्री डाल दी गई थी, जबकि दूसरे पर ईंटें लगाकर आवाजाही रोक दी गई। जब जयसिंह ने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा तो आरोपित आगबबूला हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में जयसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया। शिकायत के मुताबिक, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तो आरोपितों ने पड़ोसी पुनीत यादव के साथ मिलकर उन पर भी हमला बोल दिया। महावीर, सतबीर और मीनाक्षी को बेरहमी से पीटा गया। महावीर का हाथ भी टूट गया। पीड़ित पक्ष ने एक युवक पर कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें