फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फरीदाबाद से पलवल तक निकाली गई साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रदेशव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत फरीदाबाद से पलवल तक लगभग 70 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा निकाली गई। जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने यात्रा के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेल व योग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में 325 विद्यार्थियों व 10 शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस दौरान हरियाणा नारकोटिक्स हेल्पलाइन 90508-91508 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें