- जयपुर की ओर भी इफको चौक से राजीव चौक तक 8 किलोमीटर लंबा जाम
- दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से रफ्तार पर लगा ब्रेक, वाहन चालकों को अपने घर तक पहुंचने में लगा अतिरिक्त समय
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम को जाम लग गया जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को उद्योग विहार के पास शंकर चौक से दिल्ली एयरपोर्ट के पास आरटीआर फ्लाईओवर तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे जाम में फंसना पड़ा। इसी तरह जयपुर की ओर जाने वाले वाहन भी इफको चौक से राजीव चौक तक लगभग 8 किलोमीटर तक जाम में फंसे रहे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से करीब 22 किलोमीटर तक के एरिया में जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को अपने घर तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
सामान्य दिनों में जिस दूरी को तय करने में 40 मिनट लगता है, उसके लिए शुक्रवार को लोगों को डेढ़ घंटे या इससे अधिक समय तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा।