फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीडीटीयूडब्ल्यू: कंप्यूटर साइंस की छात्रा को एक करोड़ के पैकेज का ऑफर, 70 फीसदी छात्राओं को प्लेसमेंट

Mon, 21 Oct 2024 02:57 AM IST
विजय पुंडीर रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईजीडीटीयूडब्लयू विवि के अनुसार वैश्विक स्तर पर बाजार की अनिश्चितताओं के बाद भी 2024-25 बैच ने प्लेसमेंट में मानक स्थापित किए हैं। अंतरराष्ट्रीय से लेकर घरेलू स्तर की कंपनियों ने छात्राओं को प्रभावशाली प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं। मोटरक्यू कंपनी ने एक छात्रा को एक करोड़ रुपये की पेशकश की है।
विज्ञापन
आईजीडीटीयूडब्ल्यू - फोटो : IGDTUW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) की कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की एक छात्रा को कंपनी मोटरक्यू ने एक करोड़ के पैकेज का ऑफर दिया है। यह विश्वविद्यालय के जुलाई से अक्तूबर तक हुए प्लेसमेंट सत्र 2024-25 अधिकतम पैकेज है। इसके अलावा एटलसियन कंपनी ने दो छात्राओं को 64 लाख पैकेज की पेशकश की है। इस सीजन में करीब 70 फीसदी छात्राओं के प्लेसमेंट हुए हैं। प्लेसमेंट प्रक्रिया जून तक चलेगी।

विज्ञापन


आईजीडीटीयूडब्लयू विवि के अनुसार वैश्विक स्तर पर बाजार की अनिश्चितताओं के बाद भी 2024-25 बैच ने प्लेसमेंट में मानक स्थापित किए हैं। अंतरराष्ट्रीय से लेकर घरेलू स्तर की कंपनियों ने छात्राओं को प्रभावशाली प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं। अधिकतम सैलेरी पैकेज के ऑफर की बात की जाए तो मोटरक्यू कंपनी ने एक छात्रा को एक करोड़ रुपये की पेशकश की है, जबकि बीते साल दो छात्राओं को 82 लाख प्रति वर्ष और उससे पहले अमेजन ने एक छात्रा को 1.2 करोड़ के सैलेरी पैकेज की पेशकश की थी।

एटलसियन कंपनी ने भी दो छात्राओं को 64 लाख रुपये सीटीसी की पेशकश की है। माइक्रोसॉफ्ट सबसे बड़े भर्ती कर्ताओं में से एक के रूप में उभरा है, जिसने 52.9 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक पैकेज के साथ 17 छात्राओं को प्री-प्लेसमेंट ऑफर की पेशकश की है। वैल्स फैरगो कंपनी ने कुल 49 छात्राओं को इंटर्नशिप व फुल टाइम नौकरी के ऑफर दिए हैं। सैलेरी पैकेज 20 लाख रुपये दिया है। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने 9 छात्राओं को छह महीने की इंटर्नशिप अमेजन ने 24 छात्रों को छह महीने की इंटर्नशिप के लिए चयन किया है।
विज्ञापन


प्लेसमेंट ड्राइव में इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
गूगल, जौमेटो, लिंकडिन, पॉलो ऑल्टो नेटवर्क, गोल्डमैन सैशे, जेपीएमसी, डच बैंक, वॉलमॉर्ट, टिवेलियो, गेम्सक्रॉफ्ट, जियांगा, एपल।

शानदार प्लेसमेंट छात्राओं की प्रतिभा का प्रमाण
कुलपतिआईजीडीटीयूडब्लयू की कुलपति प्रो रंजना झा ने कहा कि हमारी छात्राओं का शानदार प्लेसमेंट उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। हम उन्हें हमारे राष्ट्र के विकास और नवाचार में योगदान देने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुलपति के रूप में मुझे अपने छात्रों की असाधारण प्लेसमेंट को उजागर करने पर गर्व है। यह शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपने छात्रों को वैश्विक मंच पर नेतृत्व करने, बदलाव लाने और प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग में महिलाओं की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें