फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चा घायल, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। शिकरावा गांव में घर के सामने खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चे के पिता मोहम्मद आबिद पुत्र अब्दुल रसीद निवासी शिकरावा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई को उनका बेटा मोहम्मद इजहार घर से बाहर निकला था। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन घायल बच्चे को तुरंत पीएचसी पिनगवां लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मांडीखेड़ा अस्पताल रेफर किया गया। वहां से बच्चे को मेडिकल कॉलेज नलहड़ भेजा गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का इलाज नूंह के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें