फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : 7वीं हज उड़ान से बिना मेहरम 58 महिला हज यात्री मदीना रवाना, अब तक 2084 श्रद्धालु जा चुके हैं पवित्र शहर

Sun, 12 May 2024 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस अवसर पर उन महिला हज यात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने और उनको मदीना के लिए विदा करने के लिए दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
यात्रा शुरू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी एयरलाइन की 7वीं हज उड़ान से 58 बिना मेहरम (किसी पुरुष साथी) महिला हज यात्री शनिवार को पवित्र शहर मदीना के लिए रवाना हुईं। 9 मई से हज की पवित्र यात्रा की उड़ान आरंभ होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब तक छह विशेष हज उड़ानों से 2084 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। इस अवसर पर उन महिला हज यात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने और उनको मदीना के लिए विदा करने के लिए दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


45 दिन की इस पवित्र हज यात्रा पर रवाना होने वाली इन 58 महिलाओं में दिल्ली की 33, उत्तर प्रदेश की 15, उत्तराखंड की 6, महाराष्ट्र की 4 और बिहार, ओडिशा, पंजाब और मध्य प्रदेश की एक-एक बिना मेहरम महिलाएं हैं।

हज उड़ान से मदीना पहुंचने वाले कुल 401 में दिल्ली के 175, उत्तर प्रदेश के 212, उत्तराखंड के 6, महाराष्ट्र के 4, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार के एक-एक यात्री शामिल हैं, जबकि अब तक 8 हज उड़ानों से कुल 2881 हज यात्री जिसमें पुरुष 1480, महिला 1401 हज यात्री दिल्ली से मदीना पहुंच चुके हैं। कौसर जहां ने कहा कि बिना मेहरम के इस बार भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें