रूरल कॉन्क्लेव का चौथा संस्करण 25 अगस्त को इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा। रूरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएमएआई) एक प्रमुख उद्योग निकाय है, जो भारत में ग्रामीण विपणन को बढ़ावा देने, सुधार करने, विकसित करने और आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।
रूरल कॉन्क्लेव 2023 में बौद्धिक व्यक्तित्व, नए विचारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े लोग एक साथ मंच पर होंगे। इसमें केस स्टडीज, बाजार में मौजूद विभिन्न चुनौतियों और अवसरों पर पैनल चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में बाजार के विशेषज्ञ, ग्रामीण विशेषज्ञ, निदेशक, उपाध्यक्ष, एचओडी, विभिन्न ग्रामीण विपणन डोमेन के विश्लेषक, पीएसयू, कॉर्पोरेट, ग्रामीण मीडिया और विज्ञापन एजेंसियों से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसके अलावा एफएमसीजी, एफएमईजी, कृषि, बुनियादी ढांचा, आपूर्ति, ऑटोमोबाइल, भारी उद्योग, फिनटेक, स्टार्टअप, हेल्थकेयर, फार्मा और अन्य उद्योगों से जुड़ी कंपनियां भी शामिल होंगी।
ये रहेंगे प्रमुख वक्ता
1. आशीष अग्रवाल, प्रमुख, कृषि व्यवसाय - बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
2. कबीर गोसाईं, उपाध्यक्ष, ग्राहक विपणन - हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
3. रजत वाही, पार्टनर, कंसल्टिंग- डेलॉइट
4. राजीव अरोड़ा, जोनल बिजनेस मैनेजर - पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड
5. संदीप मुखर्जी, प्रमुख - ग्रामीण कार्यक्षेत्र - हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड
6. अरविंद मुरारका, मुख्य सूचना अधिकारी - आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड