फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका में 46 विदेशी नागरिक पकड़े, 15 को वापस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से रहने और वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में ठहरे विदेशी नागरिकों के खिलाफ ऑपरेशन विस्टा के तहत विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार को चार थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान 46 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें 39 नाइजीरिया के नागरिक हैं। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर बिंदापुर, उत्तम नगर, मोहन गार्डन और डाबड़ी थाना क्षेत्रों में जांच की गई। पकड़े गए लोगों में घाना और तंजानिया के दो-दो, जबकि कैमरून, केन्या और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 15 विदेशी नागरिकों को भारत से वापस भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें