फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में चले अभियान में 44 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- इनमें से तीन आरोपी घोषित बदमाश हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी जिले में चलाए गए 72 घंटे के विशेष अभियान के दौरान 34 आपराधिक मामलों में तीन घोषित बदमाशों समेत 44 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान में पांच लापता बदमाशों का भी पता लगाया गया। यह अभियान सड़क अपराध, संगठित आपराधिक गतिविधियों, साइबर धोखाधड़ी, अवैध शराब के कारोबार, जुए और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाया गया। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने यह जानकारी दी। अशोक विहार से 28 वर्षीय कथित सेंधमार चंदन उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए। चंदन पुलिस के सूचीबद्ध बदमाशों में शामिल है और उसके खिलाफ 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक अन्य मामले में सुभाष प्लेस इलाके में हुई लूट की वारदात के आठ घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखर्जी नगर इलाके में एक संदिग्ध झपटमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें