अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के फ्रंटलाइन मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में 43 कर्मचारियों की बॉडी मास इंडेक्स, रक्तचाप, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच की गई। रेलवे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया।