फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में 414 विद्यार्थियों को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रोजगार निदेशालय हरियाणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित करियर मार्गदर्शन सत्रों में 414 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. शक्तिपाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहोल, राजकीय आईटीआई पलवल एवं हथीन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल, दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एवीएम स्कूल तथा एचजीएम स्कूल होडल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार तथा सरकारी और निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें