फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डेयरी में दो दिन में मरीं 40 भैंसें: बियर फैक्टरी से आया था चारा, पीड़ित को लाखों का नुकसान, दहशत में लोग

Sat, 21 Jan 2023 08:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना (गुरुग्राम)

सार

भैंसों के लिए चारा राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित बियर फैक्टरी से लाया गया था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही इस मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सोहना के गांव कादरपुर में जहरीला चारा खाने से दो दिन में 40 भैंसें मर गईं। भैंसों के मरने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक विभाग से डॉक्टर मौके पर जांच के लिए पहुंच गए। मृत भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो दिन में 40 भैंसों के मरने से गांव में अन्य पशु मालिकों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पशु मालिक कादरपुर निवासी खेमराज ने सेक्टर-65 थाना पुलिस में शिकायत दी है। उसने बताया कि वह दूध की डेयरी का काम करता है। गुरुवार व शुक्रवार को अचानक से चारा खाने के बाद भैंसें मर गईं। उन्होंने बताया कि करीब 30 भैंस दूध देने वाली थी और 10 भैंस दूध नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि भैंसों के लिए चारा राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित बियर फैक्टरी से लाया गया था। 

उसी चारा में जहरीला पदार्थ था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही इस मामले का पता चल सकेगा। भैंसों को मरने से पशु मालिक को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुधीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित
पशु चिकित्सक डॉ पुनीता ने बताया कि गांव में पशुओं के मरने की सूचना मिली है। मामले की जांच को लेकर चार डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। टीम भैसों का पोस्टमार्टम के साथ-साथ सीड पाउडर का सैंपल भी लेंगे। इसके साथ डेयरी में बची अन्य भैंसों का भी चेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें