नई दिल्ली। थाना अशोक विहार क्षेत्र में हुई सेंधमारी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया। मामले में दो वयस्क आरोपियों और दो किशोरों को पकड़ कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चोरी के सामान बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 21 मार्च की रात फैक्ट्री में सेंधमारी कर 250–300 किलोग्राम का स्टील का गोला चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान आरोपी ई-स्कूटी का इस्तेमाल करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने करीब 1300 ई-स्कूटी के डेटा का विश्लेषण किया और वाहन की पहचान की। इसी आधार पर गोविंद उर्फ पंगे और राम भवन उर्फ खटमल को दो किशोरों के साथ गिरफ्तार किया गया। संवाद