फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अब गूगल मैप पर नजर आएंगी जिले की 367 राशन की दुकानें, खाद्यान्न वितरण या कब खुलेगी दुकान कर सकेंगे पता

Mon, 09 Jan 2023 02:35 AM IST
आकाश दुबे राजेश भाटी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर की 367 सस्ते गल्ले की दुकानों (कोटेदार) को भी ऑनलाइन मैप पर सर्च कर सकेंगे। लोकेशन के अनुसार ही नजदीक के कोटेदार की उस लोकेशन पर राशन की उपलब्धता, राशन वितरण होने या न होने, दुकान के खुलने और बंद होने की 24 घंटे की जानकारी होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी और देहात क्षेत्र की 367 सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब जाकर नहीं पूछना पड़ेगा कि कब खाद्यान्न मिलेगा या कब दुकान खुलेगी। बल्कि गूगल मैप पर जाकर अपने आसपास की दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता, दुकान खुलने-बंद होने आदि की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल लोकेशन मैपिंग का काम चल रहा है। ई-पॉस मशीन से कनेक्टिविटी देकर ये सुविधा एक माह में शुरू करा दी जाएगी। इस तरह की सुविधा पूरे प्रदेश में सबसे पहले केवल गौतमबुद्धनगर में ही मिल सकेगी और यह यूपी का पहला जिला होगा।

विज्ञापन


जिस तरह आप अपने मोबाइल फोन पर गूगल मैप पर जाकर नजदीक के अस्पताल, रेस्टोरेंट या दूसरी सेवाओं का पता लगाते हैं। उसी तरह से अब गौतमबुद्धनगर की 367 सस्ते गल्ले की दुकानों (कोटेदार) को भी ऑनलाइन मैप पर सर्च कर सकेंगे। लोकेशन के अनुसार ही नजदीक के कोटेदार की उस लोकेशन पर राशन की उपलब्धता, राशन वितरण होने या न होने, दुकान के खुलने और बंद होने की 24 घंटे की जानकारी होगी। 

खाद्यान्न के वितरण के दौरान कोटेदार की ई-पॉस मशीन के चालू होने के साथ ही ऑनलाइन जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे दुकान पर वितरण होने का पता चल जाएगा। शहरी क्षेत्र की 124 और देहात क्षेत्र की 243 दुकानों की लोकेशन समेत जानकारी ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। इनमें दुकानों की लोकेशन के लिए अधिकारी-कर्मचारी मौके पर जाकर फीडिंग कर रहे हैं। यह काम एक माह में पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद दुकान की लोकेशन, दुकानदार का नाम, फोन नंबर समेत जानकारी मिल सकेंगी। इस तरह की सुविधा पूरे प्रदेश में केवल गौतमबुद्धनगर में होगी। जिससे कार्डधारक को राशन लेने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

दुकानों के नहीं काटने होंगे चक्कर
अभी तक महीने की छह से 4 तारीख तक राशन बांटा जाता है लेकिन राशन डीलर कब दुकान खेलगा कब नहीं इसकी पूरी जानकारी नहीं होती है। इसके चलते लोग राशन की दुकान पर हर रोज चक्कर लगाकर परेशान होते रहते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा, केवल गूगल मैप पर जाकर ही सारी जानकारी जुटाई जा सकेगी।
विज्ञापन

एक माह में जनपद की सभी दुकानों की जानकारी गूगल मैप पर होगी। जिससे लोकेशन, दुकान के खुली और बंद होने, राशन वितरण समेत जानकारी मिलेगी। प्रदेश के किसी भी हिस्से का कार्डधारक अपने नजदीक की दुकान से राशन ले सकता है। -चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें