फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गांधी जयंती पर मौजपुर पार्क में लगेंगे 36 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गांधी जयंती पर रोटी बैंक फाउंडेशन की ओर से मौजपुर सब्जी मंडी स्थित पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। संस्था के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान में 36 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें एलोवेरा, अमलतास, अशोक, गुड़हल समेत अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। संस्था के अनुसार, अभियान का उद्देश्य पार्क को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। अभियान सुबह 7:15 बजे शुरू होगा। स्थानीय लोगों से एक घंटे श्रमदान करने और पौधे, पानी, उपकरण व जैविक खाद साथ लाने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें