फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीसरे फ्रेंड्स कप में देशभर की 32 टीमें दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 20 नवंबर तक अंबेडकर स्टेडियम में होगा गर्ल्स एनजीओ फुटबॉल टूर्नामेंट, नेत्रहीन बच्चों के लिए भी होगा विशेष आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
वंचित वर्ग की बालिकाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के उद्देश्य से तीसरा फ्रेंड्स कप-गर्ल्स एनजीओ फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से 18 से 20 नवंबर तक अंबेडकर स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आईं एनजीओ की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। आयोजकों के अनुसार, फ्रेंड्स कप के प्रति हर साल टीमों का उत्साह बढ़ रहा है। पहले सीजन में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, जबकि दूसरे सीजन में यह संख्या बढ़कर 16 हो गई थी। अब तीसरे सीजन में 32 टीमों को मौका दिया जा रहा है। इससे प्रतियोगिता का दायरा और व्यापक हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें