अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस राजधानी में प्रदर्शन से जुड़ी गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर नजर रख रही है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अफवाह फैलाने या सार्वजनिक अशांति पैदा करने के उद्देश्य से की गई लगभग 300 पोस्ट को हटवा दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनों से जुड़ी आपत्तिजनक और कथित तौर पर भ्रामक सामग्री को हटाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ से भी संपर्क किया है।