संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (डीपीवीएल) के दूसरे चरण के ट्रायल्स आयोजित किए गए। इसमें सात राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के सीईओ एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव कुलदीप वत्स मुख्य अतिथि रहे। डीपीवीएल की सह-संस्थापक नीति रावत और जसोदा गुलिया ने कहा कि लीग का उद्देश्य वॉलीबॉल खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराना है। इस दौरान शाहदरा जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सुमित पंडित भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि डीपीवीएल राजधानी में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।