फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दया बस्ती रेलवे क्षेत्र से 300 मीट्रिक टन कचरा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग जोन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर दया बस्ती रेलवे क्षेत्र से लगभग 300 मीट्रिक टन कचरा हटाया। उपायुक्त दिलखुश मीणा के पर्यवेक्षण में अभियान देर रात आयोजित किया गया। नगर निगम और रेलवे विभाग के समन्वय से अभियान सुचारु और समयबद्ध रूप से संपन्न हो सका। अगले दिन सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास भी स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें पहाड़गंज गेट नंबर-1 से लेकर रामकृष्ण आश्रम मार्ग और शीला सिनेमा तक के रास्तों पर मौजूद कचरे को हटाया गया। उपायुक्त दिलखुश मीणा ने कहा कि प्रयास नगर निगम द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियमित निगरानी और विभागों के बीच समन्वय के जरिए भविष्य में अन्य क्षेत्र भी स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें