दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक के पेड़ से टकराने पर तीन छात्रों की मौत हो गई है।
दरअसल, बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर कैंपस से गुजर रहे थे, तभी उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई और उनकी मौत हो गई।
मरने वाले छात्रों में बिहार के गया जिले के रवि चौधरी व रविशंकर गुप्ता और झारखंड के रांची के संतोष कुमार शामिल हैं।
ये तीनों जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कोरियन लैंग्वेज के छात्र थे। छात्रों की मौत से पूरे कैंपस में उदासी का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के परिवारवालों को सूचित कर दिया है।