नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के सहयोग प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने डीडीए, केंद्र और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा दिल्ली नगर निगम से जुड़ी शिकायतें सांसद के सामने रखीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को 27 निर्देश पत्र जारी किए गए। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। ब्यूरो