फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Suicide: रोहिणी में 25 साल के नौजवान ने खुद को मारी गोली, घटना से मिला सुसाइड नोट; बरेली से है नाता

Thu, 04 Jul 2024 04:38 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बरेली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। के एन काटजू मार्ग थाना के रोहिणी सेक्टर 17 में एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। स्थानीय पुलिस टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची। जहां 25-30 साल का एक व्यक्ति गोली लगने से घायल अवस्था में सीढ़ियों पर लेटा हुआ पाया गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रख दिया गया है। मृतक की पहचान सुनील ठाकुर निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें