फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोविंदपुरी में सफाई के लिए 25 ई-टिपर और 10 ई-रिक्शा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 25 ई-टिपर और 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने निगम पार्षद चंद्रप्रकाश के साथ इन वाहनों को रवाना किया। इनकी मदद से क्षेत्र के हर कोने से कूड़ा उठाया जाएगा। इस मौके पर बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों से दिल्ली की सफाई व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ उन्हें पक्का किया गया है और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें