फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: काम पर गया 24 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। गुरुग्राम फर्रुखनगर क्षेत्र में टाइल्स की दुकान पर काम करने गया 24 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कई दिनों की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं। परिजनों के अनुसार, गंगवानी निवासी 24 वर्षीय हिकमतुल्ला पुत्र अय्यूब गुरुग्राम पटौदी रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान पर काम करता था जो 1 जुलाई को अचानक गायब हो गया । परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हिकमतुल्ला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत उनके परिवार या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। युवक के लापता होने से परिवार चिंतित है और उसकी सकुशल घर वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।

फोटो कैप्शन:- फाइल फोटो हिकमतुल्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें