अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिवाली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने 223 किलो अवैध पटाखे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटाखों की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही मारुति अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 26 अगस्त को भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मुकुंदपुर के समता विहार इलाके में गश्त कर रही थी। पूछताछ में कार चालक की पहचान ऋषभ (27) के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों की नजर एक अर्टिगा कार पर पड़ी, जिसमें कई प्लास्टिक की बोरियां लदी हुई थीं।