199 किलोमीटर तक की दूरी का जनरल टिकट अब यात्रियों को तीन घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होगी। रेलवे इस नियम को जल्द ही लागू करने की तैयारी कर रही है।
इसके लागू होने के बाद 199 किलोमीटर तक रिटर्न टिकट देने पर भी रोक लग सकती है। 199 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए ही रिटर्न टिकट जारी हो सकेंगे।
इस नियम के लागू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली और आसपास के अन्य शहरों में अप-डाउन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उन्हें वापसी के लिए अलग से टिकट लेना पड़ेगा। जनरल टिकट पर तीन घंटे में यात्रा शुरू करने का नियम 15 फरवरी से लागू करने की तैयारी की जा रही है।
3 घंटे बाद यात्रा शुरू करने वालों को बेटिकट माना जाएगा। ऐसे में 200 किलोमीटर दूर के शहरों से तीन घंटे में वापसी की यात्रा करना संभव नहीं हो सकेगा।
199 किलोमीटर तक दूरी का रिटर्न टिकट जारी करने पर भी जल्द ही रोक लग सकती है। स्थानीय अधिकारियों की मानें तो यह निर्णय फरवरी माह में ही हो सकता है।