दिल्ली के कैंट एरिया में मंगलवार को करीब 19 लोग उस वक्त घायल हो गए जब एक ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। एक्सीडेंट तुरंत बाद घायलों के उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार बस में सवार लोग दिल्ली के ही मायापुरी से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं दुर्घटना के बाद से ही ट्रक के ड्राइवर और खलासी फरार हैं।