गाजियाबाद में रविवार को तीन महीने की बच्ची समेत संक्रमण की चपेट में 180 नए मरीज आए हैं। 70 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिला में संक्रमित मरीजों की संख्या 9237 पहुंच गई है। 7840 संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1324 मरीजों का अभी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक जिले के 73 मरीजों की दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।