फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पिस्टल तानकर कलेक्शन एजेंटों से 16 लाख लूट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Feb 2023 09:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

निजी कंपनी के दोनों कर्मचारी नरेला और आसपास के दुकानदारों से पैसे लेने के बाद कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बदमाश दोनों से पैसों से भरा बैग छीन ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंटों से 15.98 लाख रुपये लूट लिए। निजी कंपनी के दोनों कर्मचारी नरेला और आसपास के दुकानदारों से पैसे लेने के बाद कार्यालय जा रहे थे। एक पीड़ित ने भाग रहे बदमाशों का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है जिसकी मदद से पुलिस फरार बदमाशों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन


स्वतंत्र नगर निवासी दीपांशु रोहिणी सेक्टर-22 स्थित निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। बृहस्पतिवार को वह सहकर्मी आशाराम के साथ मिलकर दुकानदारों से दो बैगों में 15.98 लाख रुपये एकत्र किए। इसके बाद दोनों स्कूटी से कार्यालय के लिए रवाना हुए। होलंबी कलां चौक पर दोनों दुकान से सिगरेट लेकर स्कूटी पर बैठकर पीने लगे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बैग देने के लिए कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देकर दोनों की पिटाई कर दी। 

बदमाश दोनों से बैग छीन लिए। बदमाशों को भागते देख पीड़ित ने वीडियो बनाया और घटना की जानकारी मालिक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को पीड़ितों के बारे में जानकारी थी। पुलिस उन जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, जहां से पीड़ितों ने पैसे लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें