नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल में एडहॉक के आधार पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल ने साक्षात्कार सूचना जारी की है। अस्पताल ने 16 पदों को भरने के लिए यह कदम उठाया है। इसके लिए सात अप्रैल को अस्पताल के सेमिनार हॉल में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जूनियर रेजिडेंट का कार्यकाल 44 दिन की अवधि का होगा। जिसे 44 दिनों के बाद संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। भर्ती को लेकर अस्पताल ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख से एक वर्ष या उससे अधिक समय पहले उम्मीदवार ने अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है उन्हें आवेदन के लिए अयोग्य माना जाएगा। ब्यूरो