नैतिक शासन, लोकतांत्रिक आदर्श और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय( एयूडी) दिल्ली में भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रो. शरद सोनी ने मुख्य व्याख्यान देते हुए नैतिक राज-काज, लोकतांत्रिक मूल्यों की गहराई और सामाजिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाने के लिए केवल विषय-आधारित ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि जागरूकता और चिंतनशील शिक्षा को भी बढ़ावा देना जरूरी है। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को भी सम्मानित किया गया।