फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोजगार मेले में 152 युवाओं को मौके पर मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के मेगा रोजगार मेले में 2,191 युवाओं का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी









पलवल। जिला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की ओर से मेगा रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने 152 चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे। रोजगार मेले में 214 राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। करीब 8,530 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,191 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 152 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला रोजगार अधिकारी शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें