फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: हिंडन एयरपोर्ट से यूपीगेट तक बंद होंगे 150 कट, तैनात होंगे कमांडो, सिकंदरपुर नो फ्लाइंग जोन घोषित

Mon, 04 Sep 2023 10:26 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

जैसे-जैसे सम्मेलन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पुलिस-प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो और स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन बनाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए हिंडन एयरपोर्ट से यूपी गेट तक 150 कट बंद किए जाएंगे, जिससे विदेशी मेहमानों की कारों का काफिला बिना रुके सीधे दिल्ली पहुंच सके। वहीं, विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो और स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। जैसे-जैसे सम्मेलन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पुलिस-प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन बनाया है, उसमें सिकंदरपुर गांव के लोगों को कबूतर, चिड़िया, तोते या कोई जानवर बाहर नहीं छोड़ने के लिए नोटिस दिए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में आठ से 10 सितंबर तक होने जा रहे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने वाले विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट और उसके आसपास का क्षेत्र अभेद किले में तब्दील किया जा रहा है। एयरपोर्ट के आसपास के मकानों को की सूची तैयार की जा रही है। जब तक सम्मेलन होगा तब तक यह रोड आम लोगों के लिए बंद रहेगा। बुधवार को हिंडन एयरपोर्ट को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो अपने घेरे में ले लेंगे। सात से 10 सितंबर के बीच रनवे और एयरपोर्ट के चारों तरफ स्नाइपर छतों पर मुस्तैद हो जाएंगे। दो दिनों के अंदर ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस मेहमानों के दिल्ली तक जाने के दौरान रूट डायवर्जन और सुरक्षा की रिहर्सल करेगी।

पुलिस ने दिल्ली वजीराबाद रोड से यूपी गेट तक विभिन्न थाना क्षेत्रों के 150 कट को चिन्हित किया है। उन पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन शुभम पटेल ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट पर एनएसजी कमांडो की यूनिट के अलावा एसएसएफ के जवान व 150 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा होगी। एयरपोर्ट के मुख्य गेट से लेकर सिंकदरपुर चौकी, हिंडन एयरफोर्स, करहेड़ा नागद्वार से एलिवेटेड होते हुए यूपी गेट तक एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और यातायात कर्मी तैनात रहेंगे।

छत पर जाने से रोक
सिकंदरपुर से लेकर करहेड़ा नागद्वार के बीच 70 से 80 पुलिसकर्मी इंसास और अन्य हथियारों से लैस होकर तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने यहां रहने वाले लोगों को हिदायत दी है कि चार दिन कोई भी छत पर नहीं खड़ा होगा और दुकानों के बाहर यदि किसी ने भीड़ लगाकर रखी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस करेगी सुरक्षा का रिहर्सल
डीसीपी का कहना है कि पुलिस दो दिनों के अंदर सुरक्षा का रिहर्सल करेगी। इसमें विदेशी मेहमान को सांकेतिक रूप से बैठाकर उसे यूपी गेट तक ले जाएगा। इस मूवमेंट के दौरान सिकंदरपुर गांव के लोगों को रोक दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, हल्के वाहनों को भी रोका जाएगा। सुरक्षा कारणों से सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के जवाब नहीं मिलने तक यातायात नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें