फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टी-20 दिल्ली लीग में 15 साल की तनु ने लगाए लगातार तीन शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की महिला टी-20 लीग में 15 साल की तनु चौहान ने लगातार तीन शतक लगाकर चर्चा का विषय बन गई हैं। तनु अभी तीन मैचों में 164.94 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाकर लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं। एसबी यूथ क्लब की ओर से खेलते हुए तनु ने पहले मैच में 11 जून को एसेक्स फार्म्स के खिलाफ 78 गेंद में 149 रन, 15 जून को सिटी जिमखाना के खिलाफ 76 गेंद में 108 रन और 17 जून को रघुबीर विलोवर्स के विरुद्ध 77 गेंद में 124 रन बना चुकी हैं। तीनों ही पारियों में वह नाबाद रही हैं। खास बात यह है कि यह ओपन लीग है और इसमें सीनियर खिलाड़ी भी खेल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें